कोर्ट रोड स्थित टैक्स एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव को लेकर नामाकंन करते टैक्स एडवोकेट।
- फोटो : SAHARANPUR
टैक्स एडवोकेट्स एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया शुरू
सहारनपुर। टैक्स एडवोकेट्स एसोसिएशन की वर्ष 2020-21 की कार्यकारिणी के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। एसोसिएशन की ओर से ज्ञानपाल गुप्ता और राजेश कपूर को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।
राजेश कपूर ने बताया कि बार काउंसिल आफ यूपी ने पांच जून को कार्यकाल पूरा होने पर नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव प्रक्रिया को निर्देशित किया था। इसके बाद ही चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। ज्ञानपाल गुप्ता ने बताया कि कोविड-19 के खतरे को देखते हुए नामांकन दाखिल करने के लिए तीन स्थानों पर कैंप कार्यालय स्थापित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य सावधानियों के साथ चुनाव संपन्न करवाए जाएंगे। इसके लिए 17 जून तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे। नाम वापसी 19 जून को होगी। सत्यापन 20 जून को किया जाएगा। यदि जरूरत हुई तो मतदान चार जुलाई को संपन्न कराया जाएगा। इसकी व्यवस्था आनलाइन की जाएगी। संरक्षक अरुण गुप्ता, सीएम शर्मा, एचके अरोड़ा, माधव गोयल, प्रियंक भारद्वाज, अंकित कुमार, राकेश आदि ने भी चुनाव प्रक्रिया के बारे में विचार रखे।