फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में नगर निगम को 32वीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज का परिणाम जारी किया गया है, जिसमें नगर निगम सहारनपुर को अपने वर्ग के 84 शहरों में 32वां स्थान मिला है। चैलेंज में कुल 248 शहरों ने प्रतिभाग किया था, लेकिन नगर निगम सहारनपुर तीन से दस लाख की आबादी वाले 84 शहरों में शामिल रहा।
विज्ञापन

एक दिन पहले ही स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 का परिणाम जारी किया गया है, जिसमें नगर निगम सहारनपुर 49वें स्थान से फिसलकर 64वें पर पहुंचा है। इसे लेकर नगर निगम के अधिकारियों में मायूसी है। अब सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज का परिणाम जारी किया गया है, जिसमें स्थिति कुछ संतोषजनक मानी जा रही है। सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज के तहत टीम ने अक्तूबर माह में सहारनपुर का भ्रमण किया था। टीम तीन दिन यहां रही थी। चैलेंज नगर निगम में सफाई मित्रों के लिए सुरक्षा उपकरण, मेनहॉल, एसटीपी प्लांट और उसमें ह्यूमन वेस्ट (सीकल सलज) का निस्तारण, उससे निकलने वाले पानी के पुन: उपयोग आदि का सर्वेक्षण किया गया था। निगम अधिकारियों का दावा है कि चैलेंज में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून 82वीं, मथुरा की 83वीं, मुरादाबाद की 108वीं, बरेली की 153वीं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद गोरखपुर की 111वीं रैंक रही है। यानी सहारनपुर का प्रदर्शन इन शहरों से बेहतर रहा है।
शहर में टूटे पड़े सीवर के ढक्कन
भले ही सहारनपुर को सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में 32वीं रैंक मिली है, लेकिन हकीकत यह है कि पुराने शहर में कई जगहों पर सीवर के मैनहोल खुले पड़े हैं। कइयों पर ढक्कन हैं, जो या तो टूटे हुए हैं या फिर उखड़े हुए हैं।
विज्ञापन

सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में सहारनपुर का प्रदर्शन अच्छा रहा है, जिसमें नगर निगम सहारनपुर को 32वीं रैंक मिली है। चैलेंज में देश भर के 248 शहरों ने हिस्सा लिया था। हमारा प्रयास यही है कि व्यवस्था को और दुरुस्त बनाया जाए।
विज्ञापन

ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें