फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने किया पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शहर को हरा भरा बनाने के लिए नगर निगम की ओर से पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। देहरादून रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग कॉलोनी में शुक्रवार को पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

महापौर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह और पूर्व विधायक राजीव गुंबर राधा स्वामी सत्संग कॉलोनी पहुंचे। महापौर संजीव वालिया और नगरायुक्त ने कहा कि पौधरोपण समय की जरूरत है। यदि हम आज अधिक से अधिक पौधे लगाते हैं तो हमारी संतानें उनका सुख उठाएंगी। इसलिए हमें अपने साथ संतानों के लिए पौधरोपण करना चाहिए। जितनी हरियाली होगी बीमारियां भी उतनी ही कम होंगी। वहीं, पूर्व विधायक राजीव गुंबर ने वनों का महत्व बताया। इस अवसर पर पार्षद विराटपुरी, उमेश शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, गोपालदास, प्रमोद चौधरी, भाजपा महानगर महामंत्री किशोर शर्मा, सहीराम, विजय शर्मा, लोकेश सैनी, छोटेलाल, कर्म सिंह, शीतल बिश्नोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें