फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह कर्मचारियों को नगरायुक्त ने लगाई फटकार

विज्ञापन
कर्मचारियों को फटकार लगाते नगर आयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण लेने वाले पटरी दुकानदारों को एलओआर (संस्तुति पत्र) जारी करने में लापरवाही बरतने पर नगरायुक्त ने कर्मचारियों को फटकार लगाई। दोबारा लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

नगर निगम में जिन पटरी दुकानदारों ने अपना पंजीकरण कराया है। उन्हें पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत दस हजार रुपये का बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराने की योजना है। इसके लिए पटरी दुकानदारों को नगर निगम में पंजीयन का प्रमाणपत्र और नगर निगम से एक संस्तुति पत्र (एलओआर) प्राप्त कर बैंक को दिया जाता है। उसके बाद ही ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया बैंक द्वारा की जाती है। पटरी दुकानदारों को एलओआर जारी करने का काम नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। कुछ पटरी दुकानदारों ने परियोजना निदेशक डूडा व नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह से शिकायत की थी कि उन्हें विभिन्न स्तरों पर ऋण देने में परेशान किया जा रहा है। इसके बाद नगरायुक्त ने बृहस्पतिवार को कुछ केंद्रों का निरीक्षण किया और एलओआर जारी करने में लापरवाही बरत रहे कर्मचारियों को फटकार लगाई। दोबारा लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने अपील की कि जिन वेंडरों द्वारा नगर निगम में पंजीकरण नहीं कराया गया है वह पंजीकरण करा लें। तभी उनको सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें