फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नगर आयुक्त हुए खफा, भावुक हुईं महिला अधिकारी

Fri, 17 Apr 2026 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम में टैक्स अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ हुई बैठक में नगर आयुक्त शिपू गिरि ने एक महिला अधिकारी के कामकाज को लेकर नाराजगी जताई। मामला इतना बढ़ गया कि महिला अधिकारी बैठक में ही रोने लगी। इस पर कर्मचारियों ने महिला अधिकारी के साथ हुए बर्ताव पर विरोध जताया। हालांकि बाद में मामला सुलझा लिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम नगर निगम में टैक्स वसूली को लेकर बैठक रखी गई। इसमें विभाग से से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में किसी बात को लेकर नगर आयुक्त ने एक महिला अधिकारी को डांट दिया। उन्होंने नगर निगम द्वारा टैक्स वसूली पर सवाल उठाए। साथ ही महिला अधिकारी की कार्यशैली को लेकर भी नाराजगी जाहिर की। इस पर महिला अधिकारी भावुक हो गई। इस पर नगर आयुक्त ने कहा कि बैठक से आप चली जाएं, या मैं चला जाता हूं।
महिला अधिकारी के साथ हुए बर्ताव पर विभाग के अन्य कर्मचारियों ने भी विरोध जताया। उन्होंने बैठक बीच में छोड़ दी। कहा कि नगर निगम टैक्स विभाग के अधिकारी और कर्मचारी पूरी क्षमता के साथ कार्य कर रहे हैं। निगम ने इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले दो करोड़ रुपये से अधिक वसूली करते हुए करीब 64 करोड़ रुपये वसूल किए हैं। हालांकि बाद में महिला अधिकारी को समझाकर शांत कराया गया, तब मामला सुलझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें