फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कार्य की धीमी चाल पर नगर आयुक्त हुए नाराज, गुणवत्ता की जांच के दिए निर्देश

Sun, 05 Oct 2025 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के सीईओ एवं नगर आयुक्त शिपू गिरि पुल निर्माण की धीमी चाल पर नाराज हुए। उन्होंने रिटेनिंग वॉल की गुणवत्ता की जांच के निर्देश अधिकारियों को दिए। वह स्मार्ट सिटी योजना के तहत ढमोला नदी पर बन रहे पुल का निरीक्षण करने शनिवार को पहुंचे थे।
विज्ञापन

पुल का निर्माण करीब ढाई साल से चल रहा है। एक ओर धार्मिक स्थल और दूसरी ओर कब्जे होने की वजह से पुल की दोनों संपर्क मार्गाें का कार्य रुका हुआ था। नगर निगम ने करीब छह महीने पहले दोनों ओर के अतिक्रमण को हटवाते हुए काम शुरू कराया था। अभी तक कार्य पूरा नहीं हो सका है। शनिवार को नगर आयुक्त शिपू गिरि नगर निगम के अधिकारियों को साथ लेकर निरीक्षण करने पहुंचे।
मौके पर पर्याप्त श्रमिक न मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और स्पष्ट कहा कि यदि कार्य निर्धारित समय सीमा तक पूरा नहीं हुआ तो समयावधि में वृद्धि स्वीकृत नहीं की जाएगी। उन्होंने श्रमिकों की संख्या बढ़ाते हुए शीघ्र कार्य पूरा कराने पर जोर दिया। साथ ही गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबंधक से स्थलीय जानकारी के साथ ही मैप पर भी विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने थर्ड पार्टी क्यूसीआई की टीम से कार्य गुणवत्ता की गहन जांच कराने के भी निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम के निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता सुरेशचंद, स्मार्ट सिटी सहारनपुर के महाप्रबंधक दिनेश सिंघल, परियोजना समन्वयक शिवेंद्र प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें