सुल्तानपुर के निकट डंपर के कारण लगा जाम। स्रोत ग्रामीण
चिलकाना। सुल्तानपुर पठेड़ मार्ग पर टूटी हुई सड़क पर एक बार फिर खाली डंपर फंसने से भारी जाम लग गया। पुलिस ने घंटों बाद जाम खुलवाया।
शनिवार दोपहर बाद सुल्तानपुर-पठेड मार्ग पर टूटी हुई पुलिया के कारण मार्ग पूरी तरह बंद था। इसके बावजूद एक डंपर चालक ने अपने डंपर को पुलिस कर्मचारी से जबरदस्ती टूटी सड़क पर लेकर चला गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे सड़क से हटाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन सड़क के टूटे होने के कारण डंपर पूरी तरह फंस गया।
इस घटना के कारण दोनों तरफ छोटे वाहन और पैदल यात्री लंबी कतारों में फंस गए और दो घंटे तक जाम लगा रहा। आखिर में पुलिस ने चालक को पकड़कर डंपर को क्रेन की मदद से टूटी सड़क से बाहर निकाला। इसके बाद पैदल तथा दोपहिया वाहनों के लिए मार्ग खोल दिया गया।