फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी की ढांग गिरी, किशोरी समेत दो की मौत

Wed, 15 Mar 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मौत पर विलाप करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के बिहारीगढ़ के थाना क्षेत्र के गांव टांडामान सिंह के जंगल में मिट्टी लेने गई महिलाओं के ऊपर खुदाई के दौरान ढांग गिर गई। इसके नीचे एक महिला, एक किशोरी और एक बालक दब गए।
विज्ञापन


आसपास काम कर रहे ग्रामीणों ने बमुश्किल मिट्टी हटाकर तीनों को बाहर निकाला। मगर, तब तक महिला और किशोरी की मौत हो गई थी। बालक गंभीर रुप से घायल हो गया। गमगीन माहौल में दोनो को सपुर्द ए खाक कर दिया गया।

घटना मगंलवार की सुबह दस बजे की है। बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव टांडा मानसिंह के ही कुछ परिवारों की महिलाएं अपने घरों की लिपाई के लिऐ जगंल से मिट्टी लेने गई थी। महिलाएं ऊंची ढांग के नीचे बैठ कर मिट्टी की खुदाई कर रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान अचानक ऊपर से ढांग बैठ गई। भारी मलबे के नीचे तीस वर्षीय अफसाना पत्नी असलम, 12 वर्षीय अलीशा पुत्री अनवर तथा 10 वर्षीय अकरम पुत्र असलम दब गए।

साथ मिट्टी खोदने आई महिलाओं ने शोर मचाया तो आस पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़ कर मौके पर पहुंचे। खासी मशक्कत के बाद उन्होंने मिट्टी हटा कर तीनों को बाहर निकाला और तीनों को अस्पताल ले गए।

चिकित्सक ने अफसाना और अलीशा को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद बिना किसी कानूनी कार्रवाई के परिजन दोनों के शवों को लेकर गांव आ गए। गांव में दो मौत होने से शोक का माहौल है। शाम के वक्त शवांे काे गमगीन माहौल में सपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें