फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने को एमएसयू उदार, नई नीति तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
-अंतिम मुहर लगने के लिए इसे कार्य परिषद की बैठक में रखा जाएगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय ने नई खेल नीति तैयार की है। इसमें खिलाड़ियों के लिए पांच प्रतिशत वेटेज से लेकर स्वर्ण पदक जीतने पर एक लाख रुपये तक का नकद इनाम भी शामिल है। दावा है कि खेल नीति बनाने वाला यह पहला विश्वविद्यालय भी बन गया है। हालांकि, अंतिम मुहर लगने के लिए नीति को कार्यपरिषद की बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय को स्थापित हुए पांच साल ही हुए हैं। संसाधनों के अभाव के बीच विश्वविद्यालय नए प्रयोग कर रहा है। विश्वविद्यालय के खेल अधिकारी प्रो. संदीप गुप्ता ने बताया कि जारी की गई खेल नीति को खेल और खिलाड़ियों के लिए संजीवनी माना जा रहा है, क्योंकि इसमें खिलाड़ियों के लिए आर्थिक सहायता, सुरक्षा, सम्मान और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना शामिल है। निश्चित रूप से खेल नीति नए विद्यार्थियों का रुख खेलों की ओर मोड़ेगी, जिससे विश्वविद्यालय को नए खिलाड़ी मिल सकेंगे। चूंकि लाखों के इनाम रखे गए हैं। ऐसे में वह पूरे मनोयोग के साथ अपने प्रदर्शन पर ध्यान देंगे।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने पर
पदक-ईनाम
स्वर्ण-एक लाख रुपया
रजत-80 हजार रुपया
कांस्य70 हजार रुपया
प्रतिभाग-05 प्रतिशत वेटेज
- एकल प्रतियोगिता में पदक जीतने पर
पदकलाभ
स्वर्ण05 प्रतिशत वेटेज और 51 हजार रुपये
रजत03 प्रतिशत वेटेज और 41 हजार रुपये
कांस्य-02 प्रतिशत वेटेज और 31 हजार रुपये
खिलाड़ियों को यह भी सुविधा मिलेगी
- टीम स्पर्धाओं में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को भी वेटेज और नकद इनाम
- प्रतियोगिता के लिए प्रत्येक खिलाड़ी को 500 रुपये अलाउंस
- खेल गतिविधियों के दौरान बीमा सुरक्षा
- अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में प्रतिदिन 400 रुपये भत्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें