फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MSME for Bharat Conclave: सहारनपुर में आज जुटेंगे उद्यमी, अधिकारी और जनप्रतिनिधि, होगा मंथन

Wed, 24 Sep 2025 11:53 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में बुधवार को एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव का आयोजन हो रहा है। होटल ओएसिस में दोपहर 1.30 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में उद्यमी, कारोबारी, अधिकारी और जनप्रतिनिधि उद्योग जगत की चुनौतियों और उनके समाधान पर मंथन करेंगे।

विज्ञापन
MSME For Bharat - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में वुडन हैंडीक्राफ्ट और हौजरी उद्योग के लिए प्रसिद्ध सहारनपुर में बुधवार को एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन होटल ओएसिस में दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा।

विज्ञापन


इस कॉन्क्लेव में जिलेभर के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों से जुड़े उद्यमी और कारोबारी जुटेंगे। उद्योग जगत की चुनौतियों और उनके समाधान पर यहां मंथन होगा। साथ ही सरकार की मौजूदा योजनाओं और आने वाली नीतियों से उद्यमियों को अवगत कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP: साध्वी प्राची का विवादित बयान, गरबा-रामलीला में आधार कार्ड से हो प्रवेश, मुस्लिम लड़कों पर लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। उद्यमी अपनी समस्याओं और शंकाओं को सीधे मंच पर रख सकेंगे। इस संवाद से निकलने वाले सुझाव जिले, प्रदेश और देश की औद्योगिक प्रगति में सहायक होंगे।

कॉन्क्लेव में औद्योगिक राज्यमंत्री जसवंत सैनी, जिलाधिकारी मनीष बंसल, महापौर डॉ. अजय कुमार, नगरायुक्त शिपू गिरि और नगर विधायक राजीव गुंबर अपने विचार साझा करेंगे। विद्युत निगम के मुख्य अभियंता राजेश कुमार उद्योगों से जुड़ी चुनौतियों और समाधान पर चर्चा करेंगे।

आयोजकों के अनुसार, इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य उद्यमियों, व्यापारियों, प्रशासन और शासन को एक मंच पर लाना है ताकि सामूहिक भागीदारी से विकास की गति को और तेज किया जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें