अंबेहटा में सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के दौरान अधिकारियों को दिशा निर्देश देते सांसद ?
- फोटो : SAHARANPUR
अंबेहटा (सहारनपुर)। करीब साढ़े तेईस करोड़ रुपये की लागत से नकुड़ से शामली की सीमा तक बन रही सड़क का बृहस्पतिवार को सांसद प्रदीप चौधरी ने निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता को परखा।
सांसद प्रदीप चौधरी के प्रयास से शासन ने नकुड़ से शामली की सीमा तक 39 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण की स्वीकृति दी। वर्तमान समय में उक्त सड़क का निर्माण कार्य गतिमान है। सांसद प्रदीप चौधरी बृहस्पतिवार को सड़क निर्माण स्थल पर पहुंचे। लोनिवि के अफसरों से वार्ता कर निर्माण कार्य का जायजा लिया। सांसद ने कहा कि सड़क निर्माण में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सांसद ने निर्माणाधीन सड़क निर्माण में इस्तेमाल पत्थर, तारकोल आदि सामग्री की गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान मौके पर मौजूद लोनिवि के अधिशासी अभियंता आरके सिंह ने सांसद को बताया निर्माणाधीन सड़क की चौड़ाई सात मीटर है। निर्माण होने के दो साल तक सड़क की गारंटी विभाग की रहेगी। इस दौरान जेई मीनाक्षी श्रीवास्तव, ऋतुराज, एई नेम सिंह, भाजपा नेता चौधरी जगदीश पंवार, डॉ. ओमपाल सिंह भैरमऊ, राजपाल प्रधान, नीटू चेयरमैन आदि रहे।