फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में रहकर मनाया हिंदू साम्राज्य दिवस

विज्ञापन
सहारनपुर में अपने घरो पर हिन्दू जागरण मंच ने मनाया ॐ हिंदू साम्राज्य दिवस - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने घरों में रहकर हिंदू साम्राज्य दिवस श्रद्धाभाव से मनाया। वीर छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मंच के पदाधिकारियों ने घरों में रहकर श्रद्धाभाव से हिंदू साम्राज्य दिवस मनाया। मेरठ प्रांत के संपर्क प्रमुख ठाकुर सूर्यकांत सिंह ने कहा कि विजयी हिंदू सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज ने ज्येष्ठ शुक्ल, त्रयोदशी वर्ष 1674 के दिन हिंदू पद पादशाही की स्थापना कर पूरे संसार में रणभेरी बजा दी थी। आज के दिन ही वीर छत्रपति शिवाजी महाराज का राज्य अभिषेक हुआ था। हिंदू जागरण मंच इस दिन को हर वर्ष हिंदू साम्राज्य दिवस के रूप में मनाता है। महानगर अध्यक्ष शिवेंद्र ठाकुर, अनिल अरोड़ा, कुलदीप राणा, सौरभ ठाकुर, अपनेश चौहान, वीर सिंह, प्रदीप ठाकुर, प्रवेश धवन, अनुरंजन गुप्ता, विरेंद्र चौहान, दयावती चौधरी, मांगेराम त्यागी, विरेंद्र चौहान आदि पदाधिकारियों ने अपने घरों रहते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें