फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद और मंत्री ने किया राजकीय महाविद्यालय का शिलान्यास

विज्ञापन
गांव अघ्याना में राजकीय महाविद्यालय का शिलान्यास करते आयुष मंत्री डा. धर्मसिंह सैनी व सांसद प्र? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। प्रदेश सरकार में आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धर्म सिंह सैनी व कैराना लोकसभा सीट से सांसद प्रदीप चौधरी ने गांव अघ्याना में बनने वाले राजकीय महाविद्यालय का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्र में शासन द्वारा स्वीकृत विकास कार्यों का उल्लेख भी किया।
विज्ञापन

बुधवार को गांव अघ्याना में बनने वाले राजकीय डिग्री कॉलेज के शिलान्यास के कार्यक्रम में प्रदेश सरकार में आयुष मंत्री एवं स्थानीय विधायक डॉ. धर्म सिंह सैनी और सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षण संस्थानों का निर्माण कराना है। ताकी ग्रामीण क्षेत्र से बच्चों को शिक्षा के लिए दूर दराज न जाना पड़े। इसी कड़ी में गांव अघ्याना में राजकीय महाविद्यालय का निर्माण हो रहा है।
डॉ. सैनी ने बताया कि वह नकुड़ विधानसभा के सरसावा व चिलकाना में भी डिग्री कॉलेज के लिए प्रयासरत हैं। इस मौके पर आयुष मंत्री कहा जल्द ही रामपुर मनिहारन में डिग्री कॉलेज, गंगोह राजकीय कन्या इंटर कॉलेज व जनपद में युनिवर्सिटी की स्थापना होनी है। सांसद ने बताया कि खादर क्षेत्र में बाढ़ की समस्या को देख गांव टाबर व झरौली आदि बाढ़ प्रभावित एरिया में ठोकरें बनवाने हेतु प्रदेश सरकार से मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने धारा 370, तीन तलाक, सीएए आदि पुरानी बीमारियों को खत्म करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने 11 जनवरी को सीएए के समर्थन में सहारनपुर में होने वाले कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया। इसमें चरण सिंह सैनी, राज सिंह माजरा, अशोक बुढे़ड़ा, पवन सिंह राठौर, रवि सैनी, ब्रिजेश चौधरी, एसडीएम पीएस राणा, राधेश्याम शर्मा, प्रीतम त्यागी, राकेश वर्मा, सुभाष चौधरी, चौ. हरि पाल सिंह, कृष्णदत्त त्यागी, विनोद त्यागी, अजय त्यागी, राजेश त्यागी, सूरज प्रकाश त्यागी व नीरज नठौड़ी ने भी विचार रखे। संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश त्यागी ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते डा. धर्मसिंह सैनी एवं मंचासीन नेतागण।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें