फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभलकर चलें, बड़े गड्ढे हैं राहों में

विज्ञापन
पुलिस लाइन मार्ग पर सड़क में हुआ गड्ढा। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में सड़कों पर हुए गहरे गड्ढे लोगों के लिए खतरा बन गए हैं। इनमें से कुछ सड़कें तो ऐसी हैं, जो हाल ही में बनाई गई थी और दोबारा टूट गई है। इसके अलावा कई इलाकों में सड़कों के कुछ हिस्से जर्जर हो गए हैं। लोगों द्वारा शिकायत करने के बाद भी मरम्मत कार्य नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

महानगर में जैन कॉलेज रोड पर आरआई कंपाउंड के पास सड़क पर करीब 20 से 25 मीटर का हिस्सा खोखला हो चुका है और पुलिस अधिकारियों के आवास के ठीक सामने गहरा गड्ढा भी बना है। इस मार्ग पर बड़ी संख्या में यातायात का संचालन होता है। ऐसे ही कलक्ट्रेट के मुख्य के गेट के बाहर की सड़क में गड्ढे हैं, जबकि यह सड़क कलक्ट्रेट से लेकर हकीकतनगर चौक तक एक माह पूर्व ही बनाई गई थी, लेकिन सड़क में कई जगहों पर गहरे गड्ढे बने हैं। इसी तरह हकीकतनगर की कई गलियों की सड़कें टूटी पड़ी है। इसके अलावा चंद्रनगर में आयुर्वेदिक अस्पताल के ठीक बाहर की सड़क खोखली हो गई है। क्षेत्रवासी अतुल शर्मा, धीरज, राजन कुमार का कहना है कि सड़क को ठीक कराए जाने की शिकायत नगर निगम में कर चुके हैं, लेकिन एक माह बाद भी मरम्मत कार्य नहीं हुआ, जबकि उन्हें आश्वासन दिया गया था कि टेंडर हो चुका है। इसी तरह खलासी लाइन मार्ग पर छोटी लाइन की तरफ की सड़क खस्ताहाल है। पुराने शहर में पुराना कलसिया रोड, हनुमान नगर और चौधरी विहार में सड़कें टूटी पड़ी हैं। इसी तरह मल्हीपुर रोड पर कई जगहों पर सड़कों में गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।
नगर निगम क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत कराने के लिए सर्वे हो चुका है। जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। कई जगहों पर निर्माण कार्य हुआ भी है। -संजीव वालिया, महापौर
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग अपनी सड़कों पर मरम्मत कार्य करा रहा है। बरसात के दिनों में कुछ दिक्कत आई थी, जो सड़कें टूटी हैं, उन्हें जल्द ठीक करा दिया जाएगा। -अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग।

कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार के बाहर हुआ गड्ढा।- फोटो : SAHARANPUR

पुलिस लाइन गेट के सामने सड़क में हुआ गड्ढा।- फोटो : SAHARANPUR

कोर्ट रोड पर सिविल लाइन पुलिस चौकी के पास सड़क में हुआ गड्ढा।- फोटो : SAHARANPUR

जैन कॉलेज रोड पर आरआई कम्पाउंड के बाहर सड़क में हुआ गड्ढा।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें