फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चचेरा भाई गंभीर

Wed, 31 Dec 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। कलसिया-छुटमलपुर रोड स्थित गांव संसारपुर के पास मोड़ पर डंपर ने बाइक सवार चचेरे भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में सुमित (25) निवासी गांव इब्राहिमपुर थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार (उत्तराखंड) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई मोहित (18) घायल हो गया। पुलिस ने उन्हें सीएचसी बेहट पहुंचाया और हादसे की सूचना उनके परिजनों को दी।
विज्ञापन


हादसा सुबह करीब दस बजे हुआ। सुमित अपने चचेरे भाई मोहित के साथ बाइक पर क्षेत्र में किसी प्राइवेट चिकित्सक के पास दवाई लेने के लिए आ रहे थे। गांव संसारपुर के पास पुल से पहले तीव्र घूम पर उनकी बाइक में तेज गति से आए डंपर ने साइड मार दी। बाइक चला रहा मोहित साइड लगने के बाद सड़क से नीचे जा गिरा, जबकि सुमित को डंपर कुचलकर निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के जिम्मेदार डंपर को उसका चालक लेकर भाग गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल मोहित को सीएचसी बेहट और मृतक के शव को मोर्चरी भिजवाया। हादसे के बारे में पता चलने पर मृतक के रिश्तेदार कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव पठलोकर से मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें