फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: फंदे पर लटकी मिली मां, पास बिलखता रहा चार माह का मासूम

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना(सहारनपुर)। गांव फिरोजाबाद में विवाहिता अनीता (28) पत्नी सनी संदिग्ध परिस्थितियों में अपने कमरे में फंदे पर लटकी मिली, जिस समय मां फंदे पर लटकी हुई थी तब चार माह का बेटा वहां पर रो रहा था। उसके रोने की आवाज से ही पूरे मामले का पता चला। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गांव फिरोजाबाद निवासी अनीता अपने कमरे में चार माह के बच्चे के साथ थी। कमरे से लगातार बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजन अंदर पहुंचे। वहां अनीता चुन्नी के फंदे से लटकी हुई थी। अनीता को फंदे से लटके देखकर परिजनों ने पड़ोस के लोगों की मदद ने उसे नीचे उतारा तथा स्थानीय चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने अनीता को मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी विनोद कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ सदर मुनीष चंद्र ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच की। महिला के मायके पक्ष के लोग भी वहां पहुंचे। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि ससुराली अनीता को परेशान करते थे। ससुराल वालों ने ही अनीता की गला घोंटकर हत्या की है, जिसके बाद उसे आत्महत्या दर्शाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

पांच साल पहले हुई थी शादी
अनीता की शादी पांच साल पहले हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी तीन साल, छोटी बेटी दो साल तथा बेटा चार महीने का है। पति मजदूरी का काम करता है। घटना के दौरान भी वह खेतों में मजदूरी करने के लिए गया हुआ था।

वर्जन
महिला ने आत्महत्या की है या फिर हत्या हुई इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। देर शाम तक मायके पक्ष की तरफ से तहरीर भी नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

- मुनीष चंद्र, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें