सहारनपुर। तीसरे नवरात्र पर श्रद्धा भाव से मां चंद्रघंटा की आराधना की गई। श्रद्धालुओं ने सुबह और शाम के समय मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना करने के बाद व्रत खोला। मां भगवती के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
आवास-विकास स्थित श्री हरि मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। संदीप शर्मा ने भजन सुनाते हुए कहा कि जो भूल हुई है हम से मां, दिल से भुला देना, पूरे विश्व को कोरोना माहमारी से बचा लेना। इस दौरान दिनेश सेठी, विपुल, सुधांशु, राजेश, राजीव खुराना, अमन, दीपक भाटिया उपस्थित रहे। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में पवित्र गुफा में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने मंत्रोचारण के साथ मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना कराई। इसके पश्चात मां भगवती को पंचामृत एवं दुग्ध से महास्नान कराया गया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि मां चंद्रघंटा सत-रज-तम को धारण कर जगत जीव का कल्याण करती हैं। इस दौरान अरुण स्वामी, आचार्य अजीत शर्मा, पंडित नीरज मिश्रा, ऋषभ शर्मा, पंडित योगेश तिवारी, मेहरचंद जैन, राजेंद्र कुमार, सुचेता, राजबाला, बबीता, वर्षा, किरण, बबली मौजूद रहे। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में अतुल जोशी महाराज ने पूजा अर्चना कराई। ब्रह्मपुरी कॉलोनी स्थित श्री शिव बगलामुखी मंदिर में आचार्य रोहित वशिष्ठ ने विधि-विधान से पूजा कराई। तहसील शिव मंदिर में प्रभु जी के परिवार के अध्यक्ष अभिषेक कृष्णात्रेय व आचार्य संजीव शास्त्री ने मंत्रोचारण के साथ पूजा अर्चना कराई। इनके अलावा श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री दुर्गा मंदिर, श्री मां काली मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर सहित अनेक मंदिरों में पूजा हुई।
राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर पवित्र गुफा में मां दुर्गा को महास्नान करात- फोटो : SAHARANPUR
श्री हरि मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भजन सुनाते संदीप शर्मा- फोटो : SAHARANPUR