फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीनेशन में खर्च हुई पेरासिटामोल की 63 लाख से अधिक गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में अभी तक वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक के 31 लाख 67 हजार 538 दी गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कोरोना महामारी से बचाव के लिए जनपद में प्राथमिकता के आधार पर कोविड टीकाकरण चल रहा है। खास बात यह है कि इसमें जनपद में अभी तक पैरासिटामोल की 63 हजार से अधिक गोलियां टीका लगवाने वालों को दी जा चुकी हैं।
जनपद में कोवैक्सिन और कोविशील्ड वैक्सीन के टीके लगाए जा रहे हैं। टीका लगने के बाद व्यक्ति को दर्द या बुखार की शिकायत हो सकती है। ऐसे में सरकार के निर्देश के अनुरूप प्रत्येक टीका लगवाने वालों को केंद्र से पैरासिटामोल की दो गोलियां दी जाती हैं। जनपद में अभी तक 20 लाख 36 हजार 721 लोग वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके हैं। दोनों खुराक लेने वालों की संख्या 11 लाख 30 हजार 817 हैं। इस प्रकार अभी तक जनपद में पहली और दोनों खुराक कुल 31 लाख 67 हजार 538 लोग ले चुके हैं। चूंकि प्रत्येक टीका लगने पर दो गोलियां दी जा रही हैं। उस हिसाब से जनपद में अभी तक पैरासिटामोल की 63 लाख 35 हजार 076 गोलियां बांटी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

21,063 लोगों ने लगवाया टीका
कोविड टीकाकरण अभियान के क्रम में बृहस्पतिवार को जनपद के 347 बूथों पर टीकाकरण हुआ। कुल 68,500 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था। इनमें पहली खुराक के लिए 32,100 और दूसरी खुराक के लिए 36,400 लोगों को टीका लगाया जाना था। इनके सापेक्ष कुल 21,063 लोग टीका लगवाने केंद्रों पर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें