फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में रौपे जाएंगे 43 लाख से अधिक पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पौधरोपण अभियान के तहत जनपद में 4308180 पौधे रौपने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से 12 लाख 86 हजार पौधे वन विभाग लगाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग आईसी सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि चार जुलाई को एक दिन में वन विभाग 10 लाख 71 हजार 700 एवं अन्य विभाग 25 लाख 18 हजार 500 पौधे रौपेंगे। शेष सात लाख 17 हजार 980 पौधों का रोपण जुलाई माह के आखिर में होगी। उन्होंने कहा कि मनुष्य 65 वर्ष तक की आयु तक लगभग पांच करोड़ रुपये की ऑक्सीजन का उपयोग करता है। उन्होंने लोगों से कम से कम एक पौधा लगाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में बनेगा स्मृति वन
सामाजिक वानिकी प्रभाग के प्रभागीय निदेशक आईसी सिंह ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में एक स्मृति वन की स्थापना की जाएगी। इसमें आम आदमी अपने पूर्वजों की याद में पौधे रोपित करेंगे। उन्होंने लोगों से पौधरोपण जन आंदोलन से जुड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें