फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल में रोजाना लिए जा रहे 4000 से ज्यादा सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोविड -19 की जांच तेजी से बढ़ रहे हैं। मंडल के तीनों जिले में रोजाना 4000 से ज्यादा सैंपल लिए जा रहे हैं। अब तक 1.44 लाख सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 4587 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें से 3305 लोग कोरोना को हराकर कोविड केयर अस्पतालों से अपने घर लौट चुके हैं।
विज्ञापन

मार्च माह में लॉकडाउन लगने के बाद से स्वास्थ्य विभाग की टीमें कोविड 19 की जांच के लिए सैंपल ले रही हैं। सहारनपुर शहर में पांच सैंपल कलेक्शन सेंटर भी बनाए गए हैं। इसके अलावा सर्विलांस टीमों द्वारा किए जा रहे सर्वे के आधार पर भी सैंपलिंग की जा रही है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सैंपलिंग बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। यही वजह है कि सहारनपुर मंडल के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिले में रोजाना 4000 से ज्यादा सैंपल इकट्ठा किए जा रहे हैं।
वहीं, मंडल के तीनों जिलों में अब तक 80 लोगों की कोरोना से मौत हुई हैं।
राज्य औसत से कम है मंडल का संक्रमण औसत
तीनों जिले में मिल रहे संक्रमितों का औसत देखा जाए तो सहारनपुर में 3.63, मुजफ्फरनगर में 3.2 और शामली में 2.1 प्रतिशत है। तीनों जिले का कुल औसत 3.17 प्रतिशत है, जबकि राज्य का औसत 4.17 बताया जा रहा है।
विज्ञापन

20 अगस्त तक सैंपलों का आंकड़ा
जिला ---------- लिए सैंपल ----- पॉजिटिव -------- नेगेटिव
सहारनपुर ------- 66566 -------- 2429 ----------- 63201
मुजफ्फरनगर --- 43583 ------- 1411 ------------ 41547
शामली ---------- 34715 ------- 747 ------------- 33088
योग ------------ 144864 ------- 4587 ----------- 137836
मंडल के तीनों जिलों में कोविड-19 की जांच के लिए सैंपल लगातार लिए जा रहे हैं। कोविड केयर अस्पतालों में व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया है। ताकि मरीजों को उचित उपचार मिले और मरीज ठीक होकर अपने घर लौटें। -- संजय कुमार, मंडलायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें