फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान हुआ साफ, फिर दिखे पहाड़

विज्ञापन
सहारनपुर में कोर्ट रोड़ पुल से दिखे पहाडियां - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कई दिन से चल रही बरसात के कारण मौसम बदल गया। शुक्रवार को दिन में बरसात नहीं हुई, बल्कि सूरज की किरणें खूब खिलखिलाईं। इसका असर यह हुआ कि एक बार फिर सहारनपुर शहर से ही उत्तराखंड की पहाड़ियां नजर आईं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह कुछ देर के लिए बूंदाबांदी हुई थी, इसके बाद तेज धूप खिल गई। आसमान साफ हो गया। जबकि बीते कई दिन से लगातार बरसात चल रही थी। बृहस्पतिवार रात में भी बरसात हुई।
वहीं, आसमान साफ होने का असर सहारनपुर शहर से देखने को मिला। क्योंकि शहर के कोर्ट रोड पुल और घंटाघर के पास ऊंची इमारतों से देखने पर पहाड़ियां नजर आ रही थीं। कोर्ट रोड पुल पर तो कुछ लोग इस मनोहारी दृश्य को अपने मोबाइल फोन में कैद करते भी नजर आए। लोगों का कहना था कि मौसम साफ होने की वजह से ही पहाड़ दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि सहारनपुर से हरिद्वार की दूरी करीब 70 किलोमीटर है, जबकि शाकंभरी देवी मंदिर करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर है। इसके अलावा देहरादून भी करीब 68 किलोमीटर है, जबकि सहारनपुर से पहाड़ों की रानी मसूरी की दूरी करीब 102 किलोमीटर है। पहाड़ी क्षेत्र की इतनी दूरी और मौसम साफ होना ही वजह है कि सहारनपुर से पहाड़ दिखाई देने लगते हैं।

सहारनपुर में कोर्ट रोड़ पुल से दिखे पहाडियां- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में शारदा नगर पुल से दिखे पहाडियां- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें