फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, दो कंपनी पीएसी

Sun, 15 Feb 2026 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महाशिवरात्रि आज है। इसके मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा का खाका खींच लिया है। जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। दो कंपनी पीएसी रहेगी। बड़े मंदिरों और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

जनपद में 130 से अधिक मंदिर हैं। 13 बड़े मंदिर हैं, जिनमें देवबंद मानकी मंदिर, बरसी महादेव मंदिर, सरसावा में बनखंडी मंदिर, श्रीभूतेश्वर महोदव मंदिर, श्री बागेश्वर शिव मंदिर आदि शामिल हैं। सात मंदिरों पर मेले का आयोजन होगा। बरसी मेले में व्यवस्था बनाने के लिए प्रभारी नियुक्त किए। पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा विशेषज्ञ बैरिकेडिंग की गई है, ताकि श्रद्धालुओं का आवागमन निर्बाध रूप से हो सके। तीन हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। दो कंपनी पीएसी आ गई है।
पीएसी जवानों को बड़े मंदिरों और संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया गया । थाना पर मिशन शक्ति प्रभारी और एंटी रोमियो की टीम सुबह से ही सक्रिय रहेगी। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि पुलिसकर्मियों के साथ-साथ अग्निशमन विभाग और एलआईयू भी रहेगी। यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नियमित ड्यूटी प्लान के अतिरिक्त जहां भी भीड़ अधिक होने की संभावना है, वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन


भारी वाहन शहर में नहीं कर सकेंगे प्रवेश
एसपी यातायात शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक लगा दी है, ताकि महाशिवरात्रि पर कांवड़ियों को परेशानी न हो सकें। नो एंट्री को बढ़ाकर सुबह तीन बजे से रात 12 बजे तक कर दिया है। इस अवधि में शहरी क्षेत्र में सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। हालांकि, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहनों को छूट दी गई है। गागलहेड़ी से ट्रांसपोर्ट नगर की ओर से आने वाले भारी वाहन छुटमलपुर होते हुए बरौली तिराहा, जनता रोड मार्ग से प्रवेश कर सकेंगे। गागलहेड़ी से सीधे शहर क्षेत्र की ओर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
-
सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी
एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर सेक्टर के अनुसार ड्यूटी लगाई गई है। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगी है। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके साथ ही निरंतर गश्त के निर्देश दिए गए हैं। सीसीटीवी और ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें