फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक इंडेंट काटने से बढ़ेगी किसानों की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। शुगर मिल द्वारा अधिक इंडेंट जारी करने को लेकर किसान परेशानी में पड़ गए हैं। देवबंद क्षेत्र के किसान राजेंद्र सिंह गुर्जर ने देवबंद गन्ना समिति पर गन्ना आपूर्ति के लिए अधिक इंडेंट काटने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि किसानों को मिल में गन्ना डालने के लिए पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह गुर्जर ने अमर उजाला को किए टवीट में कहा कि किसानों को गन्ना आपूर्ति करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाए। अधिक इंडेंट कटने के कारण किसानों को मिल में गन्ना आपूर्ति करने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि गन्ना कटाई से लेकर लोडिंग और ढुलाई आदि में काफी समय लगता है। इंडेंट ज्यादा जारी होने पर किसान को मिल में गन्ना आपूर्ति करने में कठिनाई होगी। पर्याप्त समय मिलने पर किसान सुचारु रूप से गन्ना आपूर्ति कर सकेंगे।
उधर, देवबंद गन्ना विकास समिति के विशेष सचिव प्रेमचंद चौरसिया ने बताया कि मिल क्षेत्र में अभी भी करीब साढे़ ग्यारह लाख क्विंटल गन्ना खडा है। 30 अप्रैल को उन्होंने 45 हजार क्विंटल का मिल गेट और 80 हजार क्रय केंद्रों के लिए इंडेंट काटा था। जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि किसानों और मिल की मांग के अनुसार ही इंडेंट काटा गया है। पेराई योग्य पूरा गन्ना पेराई होने तक मिलों में पेराई सत्र चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें