फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद ने बाजी मारी

Mon, 28 Sep 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट टेबिल टेनिस संघ के तत्वावधान में चल रही मंडलीय टेबिल टेनिस प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। एसोसिएशन की ओर से विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

 
अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर आदि जनपदों से खिलाड़ियों ने हिस्सेदारी की। बालिका वर्ग के कैडिट वर्ग में मुरादाबाद की असिन सिंह विनर, सहारनपुर की मोनिका त्यागी रनर रही।

सब जूनियर में मुरादाबाद की सुहाना विनर, सहारनपुर की दीक्षा रनर, जूनियर में मुरादाबाद की सुहाना प्रथम, मुरादाबाद की ही साबिया द्वितीय, यूथ गर्ल्स में मुरादाबाद की सुहाना प्रथम, साबिया द्वितीय, महिला में मुरादाबाद की सुहाना प्रथम और साबिया द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन


कैडिट ब्वायज में मुरादाबाद का अर्जुन जैन विनर, बरेली का ऋषभ रनर, सब जूनियर में सहारनपुर का अंश प्रथम, बरेली का पार्थ द्वितीय, जूनियर में बरेली का नकुल प्रथम, यूथ ब्वायज में मुरादाबाद का अंकुश प्रथम और यश जैन द्वितीय स्थान पर रहा।  पुरुष में बरेली का नकुल प्रथम, मुरादाबाद का शांतनु द्वितीय स्थान पर रहा।

एसोसिएशन की ओर से विजेता खिलाड़ियोें को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष पूर्व मंत्री संजय गर्ग, सचिव अलंकार किशोर, आरिफ शेख, ध्रुव, अभिषेक, विजय, हलीमा, अक्षत, आरसी जैन, राजीव त्यागी, अश्वनी त्यागी, आरएसओ अजय सेठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें