फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर बाजार में बरसा धन

Wed, 18 Oct 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में ज्वैलरी की खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में धनतेरस पर बाजार में जमकर खरीदारी हुई। धनतेरस और दीपावली पर्व को लेकर लोगों में भारी उत्साह दिखाई दिया। सभी प्रमुख बाजारों में सोने-चांदी के आभूषणों, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, बर्तन और टू व फोर व्हीलर वाहन खरीदने को ग्राहकों की भीड़ रही।  
विज्ञापन


 महानगर में सराफा बाजार, नया बाजार, मोरगंज बाजार, शहीद गंज बाजार, कक्कड़ गंज बाजार, प्रताप मार्केट, अंबाला रोड, कोर्ट रोड आदि बाजारों में पूरे दिन रौनक रही और अच्छी सेल होने से व्यापारियों के चेहरे खिल गए।

लोगों ने इलेक्ट्रॉनिक्स, सोने-चांदी के आभूषण, बर्तन और वाहनों की खरीदारी की।  इसके अलावा दीपावली पर होने वाले पूजन की सामग्री की दुकानों पर भी पूरे दिन भीड़ रही। लोगों ने मिट्टी से बने दीपक बेहद पसंद किए।
विज्ञापन


साथ ही श्री लक्ष्मी-गणेश सहित विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियों की और गिफ्ट आइटम में क्राकरी की जमकर खरीदारी हुई।  चांदी के लक्ष्मी गणेश और सिक्के भी लोगों ने खूब खरीदे। मिठाइयों की अपेक्षा लोगों ने चॉकलेट पैक, नमकीन पैक, बिस्कुट पैक और पेय पदार्थ पैक को ज्यादा पसंद किया। बाजारों में भीड़ के चलते जाम के हालत बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें