फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस के लिए सजा बाजार, हुआ रुटडायवर्जन

Tue, 17 Oct 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
दीपावली की तैयारी में दीए खरीदती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में धनतेरस और दीपावली पर्व पर खरीदारी के लिए बाजार तैयार है। आज धनतेरस पर बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ेगी। विभिन्न बाजारों में सराफा, इलेक्ट्रोनिक्स, गिफ्ट आइटम, धार्मिक सामान की दुकानों और टू व फोर व्हीलर एजेंसियों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए भव्य रूप से डेकोरेशन कराई है।
विज्ञापन


कारोबारियों को उम्मीद है कि धनतेरस से लेकर दीपावली और उसके बाद शुरू होने वाले शादियों के सीजन में बाजार में जमकर खरीदारी होगी। शहर में मोरगंज बाजार, शहीद गंज बाजार, सराफा बाजार, नया बाजार, कक्कड़ गंज, खलासी लाइन, हकीकत नगर, चिलकाना रोड, दालमंडी पुल, कोर्ट रोड, नेहरू

मार्केट, प्रताप मार्केट, चौकी सराय आदि बाजारों में रौनक बढ़ गई है। धनतेरस के चलते बेहट रोड, देहरादून रोड, टपरी रोड, बड़गांव रोड, दिल्ली रोड, अंबाला रोड एवं चिलकाना रोड से नगर क्षेत्र की ओर किसी भी प्रकार का भारी वाहनों का शहर में प्रवेश नहीं होगा।
विज्ञापन


हुआ रूटडायवर्जन
1. दिल्ली, शामली की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली) जिन्हें अंबाला की ओर जाना है, वे नानौता मे संजय चौक से गंगोह, नकुड़ के रास्ते शाहजंहापुर चौकी होकर जाएंगे। 
विज्ञापन

2. दिल्ली, शामली से आने वाले भारी वाहन जिन्हें मुजफ्फरनगर या देहरादून जाना है वह नानौता से बड़गांव के रास्ते देवबंद होकर जाएंगे। 

3. अंबाला की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें दिल्ली जाना है। वे शाहजंहापुर चौकी से नकुड़, गंगोह, नानौता में संजय चौक से होकर जाएंगे। 
4. अंबाला से देहरादून व मुजफ्फनगर की ओर भारी वाहन शाहजंहापुर चौकी से चिलकाना, कलसिया, छुटमलपुर के रास्ते होकर जाएंगे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें