फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब बच्चों की उच्च शिक्षा की फीस का खर्च उठाएगी मोमिन कांफ्रेन्स

विज्ञापन
छुटमलपुर में आल इंडिया मोमिन कांफ्रेंस के जिला अध्यक्ष हाजी सलीम अंसारी का स्वागत करते पदाधिकार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गरीब बच्चों की उच्च शिक्षा की फीस का खर्च उठाएगी मोमिन कांफ्रेन्स
विज्ञापन

छुटमलपुर (सहारनपुर)। आल इंडिया मोमिन कांफ्रेन्स की बैठक में नव नियुक्त जिला अध्यक्ष हाजी सलीम अंसारी का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के साथ ही बिरादरी की राजनीतिक भागेदारी बढ़ाने के लिए कार्य करने की बात कही।
नानका में प्रधान जाकिर अंसारी के निवास पर आयोजित बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सेवानिवृत्त वन क्षेत्राधिकारी मौ. गुलफाम ने कहा कि बिरादारी जब तक अपने बच्चों को उच्च शिक्षित नहीं करेगी सामाजिक और आर्थिक पिछड़ेपन से बाहर नहीं निकल सकती है। पश्चिमी यूपी के प्रभारी अरशद अंसारी ने कहा कि गरीब बच्चों की फीस, किताबों और वेशभूषा का इंतजाम मोमिन कांफ्रेन्स करेगी। अभिभावक बिना संकोच अपने बच्चों के प्रवेश उच्च शिक्षा में कराएं। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष हाजी सलीम अंसारी ने इस मौके पर अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए महेश्वरी कलां के पूर्व प्रधान मौ. अकरम एवं डॉ. इम्तियाज को जिला उपाध्यक्ष, नानका के प्रधान जाकिर एवं मौ साजिद एडवोकेट को जिला महासचिव, मौ. फैयाज एवं दिलशाद अहमद को सचिव तथा मौ. सद्दाम को सदस्य मनोनीत किया। उन्होंने बिरादरी के हितों की रक्षा के लिए चौबीसों घंटे उपलब्ध रहने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला महासचिव जाकिर प्रधान ने कहा कि बिरादरी की राजनीतिक ताकत बढ़ाने के लिए एकजुट होना होगा। इसके लिए युवा पीढ़ी आगे आए। स्वागत समारोह को सहारनपुर प्रभारी शराफत अंसारी, प्रदेश सचिव शाहिद अंसारी ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व नव नियुक्त जिला अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें