छेड़छाड़ के मामले में थाना कुतुबशेर में शहर के एक अधिवक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मामले में पीड़ित के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
रामपुर मनिहरान निवासी एक व्यक्ति ने थाना कुतुबशेर में दर्ज कराए मामले में बताया कि उसकी बेटी का एक मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उनकी तरफ से अधिवक्ता अनवार सिद्दीकी पैरवी कर रहे हैं। आरोप लगाया कि 11 फरवरी को उनके पास अधिवक्ता की कॉल आई। अधिवक्ता ने कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए समझाने को बेटी को अपने घर बुलाया और छेड़छाड़ की। बेटी ने घर आकर मामले की जानकारी दी। पीड़ित के पिता ने एसएसपी से मामले की शिकायत की, इसकी जांच एसपी सिटी विनीत भटनागर ने की। एसपी सिटी ने बताया कि शनिवार को अधिवक्ता के खिलाफ थाना कुतुबशेर में छेड़छाड़ के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
उधर, अधिवक्ता अनवार सिद्दीकी ने कहा षड्यंत्र के तहत मेरे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, मैंने युवती के साथ ऐसा कुछ नहीं किया। युवती के पिता ने झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिन लोगों ने यह साजिश रची है, उनका जल्दी ही पर्दाफाश किया जाएगा।