फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ख्वाजा गरीब नवाज की शान में गुस्ताखी से दारुल उलूम खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहतमिम ने न्यूज चैनल के एंकर पर की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। प्रसिद्ध सूफी संत ख्वाजा गरीब नवाज के संबंध में एक न्यूज चैनल के एंकर द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने पर दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने रोष जताते हुए सरकार से एंकर और चैनल के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती उर्फ गरीब नवाज को लेकर एक न्यूज चैनल के एंकर द्वारा लाइव डिबेट में आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने कहा कि टीवी एंकर की इस गुस्ताखी से यह साबित हो गया है कि देश में मदरसों के बाद सांप्रदायिक ताकतों के निशाने पर खानकाहें व मजार भी हैं। उन्होंने कहा कि मजहब से ऊपर उठकर हजरत गरीब नवाज के चाहने वाले हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि दुनिया के हर कोने में मिलेंगे और उनसे बेहद मोहब्बत करते हैं। उनकी शान में गुस्ताखी से सभी के दिलों को गहरी चोट पहुंची है। मोहतमिम ने भारत सरकार से एंकर और चैनल के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें