फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ऑटोमैटिक रेलवे ट्रैक क्रॉसिंग पर आधारित मॉडल प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत सोमवार को बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें मंडल के तीनों जनपदों से कुल 52 विद्यार्थियों ने अलग अलग प्रकार के विज्ञान मॉडल प्रदर्शित किए। ऑटोमैटिक आरएफआईडी बूम बैरियर फोर रेलवे ट्रैक क्रॉसिंग मॉडल को खूब सराहना मिली। कुल पांच विद्यार्थियों के मॉडल्स का चयन राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए किया गया।
प्रदर्शनी में सहारनपुर से 22, मुजफ्फरनगर से 23 और शामली से सात विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक योगराज सिंह सहित कई प्रधानाचार्य और शिक्षक पहुंचे। जिन पांच विद्यार्थियों के मॉडल का चयन राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए किया गया। उनमें मुजफ्फरनगर के परमिंदर सिंह ने ऑटोमैटिक आरएफआईडी बूम बैरियर फोर रेलवे ट्रैक क्रॉसिंग पर आधारित मॉडल पेश किया। इसमें क्रॉसिंग पर बैरियर को उठाने के लिए कर्मचारी की जरूरत नहीं रहेगी। वह ऑटोमैटिक अप और डाउन होगा।
विज्ञापन

दूसरे मुजफ्फरनगर के ही आयुष चौधरी हैं, जिन्होंने एडवांस्ड वीड रिमुअल डिवाइस को लेकर मॉडल पेश किया। तीसरे सहारनपुर के आर्यन कुमार ने ओपन ए बिग प्रिंट कंटेनर का मॉडल प्रस्तुत किया, जिसमें पेंट बॉक्स के सील डिब्बे को खोलने के लिए एक इनोवेटिव टूल बनाया है। चौथे सहारनपुर के मोहम्मद साकिब पाइप फोल्डिंग मशीन इन एग्रीकल्चर फील्ड के लिए चुना गया। पांचवें शामली के अर्पित कोहली रहे, जिन्होंने इलेक्ट्रिसिटी फोर हैंड वर्क पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किया। इसमें दिव्यांग लोगों के लिए चारा काटने वाली मशीन का प्रोटोटाइप रहा।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में देहरादून के राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान के प्रोजेक्ट एसोसिएट पारस सिंह, महाराज सिंह कॉलेज के भौतिक विभाग के प्रो. आरबीएस रावत तथा महाराज सिंह कॉलेज की रसायन विभाग की प्रो. दीपा चौहान रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें