फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने किया ग्रामीणों को घरौनी का वितरण

विज्ञापन
खंड विकास कार्यालय पर ब्लाक दिवस में घरौनी वितरित करती एसडीएम - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर, नकुड़/रामपुर मनिहारान। नकुड़ तहसील प्रशासन ने कार्यक्रम आयोजित कर 100 लोगों को घरौनी वितरित की। इसके अलावा गत वर्ष चमौली आपदा में मारे गए तीन मजदूरों की पत्नियों को एक-एक लाख रुपये के चेक भी सौंपे।
विज्ञापन

शनिवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित घरौनी वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि कहा कि घरौनी प्रमाण पत्र मिलने से ग्रामीणों को बैंकों से लोन प्राप्त करना आसान हो जाएगा। कहा कि राज्य सरकार की मंशा अनुरूप स्वामित्व योजना के तहत घरौनियां तैयार व वितरण किए जाने का काम बड़ी तेजी से किया जा रहा है। इस दौरान विधायक ने करीब 100 ग्रामीणों को घरौंनियां सौंपी। इसके बाद गत वर्ष चमौली में आपदा में मारे गये अंबेहटा पीर निवासी तीन मजदूरों की विधवा साजिया पत्नी साजिद, तरन्नुम पत्नी रिजवान व हिना पत्नी अब्दुल को शासन की ओर से एक-एक लाख रुपये के चेक सौंपे गए। इस दौरान चौ. हरिपाल सिंह, राजसिंह माजरा, राधेश्याम शर्मा, राजपाल प्रधान, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार, मनीष चौधरी रणदेई रहे।
रामपुर मनिहारान खंड विकास कार्यालय पर शनिवार को ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम संगीता राघव व बीडीओ केपी श्रीवास्तव ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। एसडीएम ने घरौनी का वितरण भी किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख गीता रानी, विजयपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें