फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2022: घर-घर दस्तक देगी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन 2022: घर-घर दस्तक देगी कांग्रेस
विज्ञापन

सहारनपुर। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस सक्रिय हो गई है। इसके तहत विशेष अभियान चलाकर कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी घर-घर जाएंगे और लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराएंगे। इसके साथ ही जातीय समीकरण के आधार पर बूथ कमेटियों का गठन होगा।
जनपद में कांग्रेस अगले माह से विशेष अभियान शुरू करेगी। इसके तहत टोलियां बनाई जाएंगी। एक टोली में आठ से दस कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा। कार्यकर्ता शहर और देहात क्षेत्रों में गांव-गांव जाकर लोगों के घर दस्तक देंगे। छोटी-छोटी बैठकों का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों से अवगत कराएंगे। इसके साथ ही भाजपा सरकारों की नीतियों में कमियां बताएंगे। इसके साथ ही प्रत्येक बूथ पर जातीय समीकरण के आधार पर कमेटियों का गठन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने बताया कि अभियान के लिए संगठन ने तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निष्क्रिय कार्यकर्ता बदले जाएंगे
कांग्रेस संगठन सृजन अभियान भी चलाएगी। इसके तहत निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को पदों से हटाकर नए चेहरों को जगह दी जाएगी। प्रकोष्ठों में भी फेरबदल किया जाएगा। इसको लेकर पार्टी हाईकमान की ओर से भी समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें