फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किठौर मदरसे से लापता छात्र मिर्जापुर में पुलिस को मिले

विज्ञापन
बेहट के थाना मिर्जापुर पुलिस द्वारा बरामद किए गए मदरसे के छात्र। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
किठौर मदरसे से लापता छात्र मिर्जापुर में पुलिस को मिले
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। मेरठ के किठौर से लापता मदरसे के दो छात्र रविवार की रात पुलिस को मिर्जापुर में सड़क पर घूमते हुए मिले। पुलिस दोनों छात्रों को थाने ले गई। पुलिस की सूचना पर परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों छात्रों को उनके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जनपद मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के गांव बहरोड़ निवासी मो. उमैर (13) व अबोर (14) पुत्र मो. आसिफ गांव के ही मदरसा अरबिया मदीना तुल उलूम में पढ़ते हैं। रविवार को दोनों मदरसे से अचानक लापता हो गए। देर रात करीब 10 बजे दोनों थाना मिर्जापुर पुलिस को मिर्जापुर में सड़क पर घूमते हुए मिले। पुलिस ने दोनों को रोककर उनसे पूछताछ की तो छात्रों ने अपने नाम व पता बताया, जिस पर पुलिस दोनों को थाने ले गई। छात्रों ने पुलिस को बताया कि उनके मदरसे में कुछ छात्र मिर्जापुर के भी पढ़ते है। वह उनके पीछे मिर्जापुर तक पहुंच गए है। इसके बाद पुलिस ने थाना किठौर पुलिस को सूचना दी। वहां से परिजनों को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों छात्रों को मिर्जापुर पहुंचे परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें