फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में मिला लापता व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेहटा। रिश्तेदारी में गए बाईखेड़ी गांव के एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी होने पर परिजन मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल पहुंचे तथा पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर घर पहुंचे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बाईखेड़ी गांव निवासी मोहसीन ने बताया कि उसका चचेरा भाई समरयाब पुत्र शफी 29 मार्च को गंगोह कोतवाली क्षेत्र के शाहस्तरा गांव में अपनी रिश्तेदारी में गया था। जहां से वह 30 मार्च को गायब हो गया था। मोहसीन ने बताया कि 31 मार्च को गंगोह कोतवाली में समरयाब की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। समरयाब के परिजनों ने जब शाहस्तरा गांव वालों पर समरयाब को तलाशने का दबाव बनाया तो वे लोग तीन अप्रैल को बाई खेड़ी गांव आए तथा पंचायत में उन्होंने आठ दिन के भीतर युवक को तलाशने का आश्वासन दिया। मोहसीन ने बताया कि 4 अप्रैल की सुबह सोशल मीडिया पर समरयाब के फोटो के साथ एक मेसेज फ्लैश हुआ जिसमें समरयाब के शव को पहचानने की बात कही गई थी। इस पर परिजन गंगोह पुलिस को लेकर मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां से उन्होंने समरयाब के पोस्टमार्टम के बाद मिले शव को कब्जे में लिया।
मोहसीन ने बताया कि समरयाब का शाहस्तरा वाले रिश्तेदारों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। समरयाब के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि समरयाब के सिर पर चोट के निशान हैं। अंबेहटा चौकी प्रभारी विकास यादव मौके पर पहुंचे तथा जानकारी हासिल की। उन्होंने बताया कि मामला गंगोह क्षेत्र का है। यदि परिजन तहरीर देते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें