शहर में कई स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
सहारनपुर। परिनिर्वाण दिवस पर संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। शहर में कई स्थानों पर श्रृद्धांजलि कार्यक्रम हुए, जिनमें बाबा साहब के आदर्श अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया। कहा कि बाबा साहब ने दुख सहन करके भी दलित, शोषित और वंचित समाज को उनके हक दिलाने के लिए बलिदान दिया, उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
देहरादून चौक के पास बसपा के मंडल कार्यालय पर बसपाइयों ने पुष्पांजलि अर्पित की और सभी ने आत्म सम्मान व स्वाभिमान के कारवां को कभी न रुकने का संकल्प किया। मुख्य अतिथि सुरेश कश्यप, सांसद फजलुर्रहमान, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, जिला पंचायत चेयरपर्सन प्रतिनिधि मोहम्मद माजिद अली, एमएलसी महमूद अली, कोर्डिनेटर कुलदीप बालियान, आशीर्वाद आर्य, जिलाध्यक्ष योगेश कुमार, राजकुमार सैनी और अनिल कुमार पप्पू आदि ने कहा कि बाबा साहब का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज सर्वसमाज को उनके बनाए संविधान की वजह से राजनीति में भी बराबर की हिस्सेदारी मिलती है। इस दौरान प्रताप सिंह, राजेश गुलाटी, एस आलम, विश्वदयाल छोटन, नवीन खटाना, सोनू सैनी, रईस मलिक, प्रमुख इमरान मलिक, रिहान खान, मोहम्मद उस्मान, विरेद्र कश्यप आदि मौजूद रहे।
आंबेडकरपुरम में बामियान बौद्ध विहार में बाबा साहब की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया गया। बौद्ध विहार के संरक्षक सतीश गौतम ने कहा कि आज समय को पहचानकर बाबा साहब के विचारों पर चलने और आडंबर व पाखंडवाद को त्यागने की आवश्यकता है। सभी को शिक्षित होकर समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सावित्री आजाद तथा संचालन गणेश प्रसाद ने किया। इस दौरान भंते विनयदीप महाथेरो, आशुतोष कर्णवाल, शैलेश सिंह, राजकुमार एडवोकेट, इसम सिंह, देशराज बौद्ध, एसडी गौतम, चमनलाल बौद्ध, महेंद्र सिंह, युवराज गौतम और मैन कुमार आदि मौजूद रहे।
डाक्टर भीमराव आंबेडकर समिति ने देहरादून रोड पर आंबेडकर चौक पर कार्यक्रम किया। बाबा साहब की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। भिक्कुणी धम्मानंदा ने उपस्थित उपासक एवं उपासिकाओं को त्रिरत्न व पंचशील ग्रहण कराया और सभी अनुयाइयों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके जीवन दर्शन पर विचार रखे। इस दौरान समिति के अध्यक्ष अतर सिंह गौतम, उपाध्यक्ष रामपाल गौतम, प्रबंधक भोपाल सिंह गौतम, महावीर सिंह प्रधान, मोहर सिंह, इलम सिंह, रविपाल गौतम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
उधर, आईटीसी रोड जेजे पुरम में डाक्टर आंबेडकर जागृति फाउंडेशन की तरफ से श्रृद्धांजलि कार्यक्रम में बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान संरक्षक केडी गौतम, अध्यक्ष डाक्टर जीआर रमन, सचिव राजेश्वर प्रसाद, कोषाध्यक्ष इंजीनियर आरके तरानिया, नरेश चंद्र, मान सिंह, अक्षय कुमार रमन, संतलाल, एडवोकेट जयवीर सिंह, बलराम सिंह, पीके ढिंगल और सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
वहीं, आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विचार गोष्ठी की। जिलाध्यक्ष साधूराम ने कहा कि बाबा साहब ने शोषित समाज का उद्धार किया और देश में समानता प्रदान करने का कार्य किया। जिला मंत्री रविंद्र गौतम ने कहा कि भाजपा सरकारों में एससीएसटी और ओबीसी का उत्पीड़न हो रहा है। इस दौरान इसम सिंह गौतम, विनोद कांबली, ब्रजेश कुमार, सुभाष गौतम, अनुज कुमार, सुलेखचंद, सुमेरचंद, राजन गौतम, सोम सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
----------