फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: शातिरों ने बुजुर्ग की जेब से उड़ाए 80 हजार रुपये, बाइक पर बैठकार दिया वारदात को अंजाम 

Thu, 16 Dec 2021 11:09 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

जमशेद ने कहा कि दरगाह नहीं है और वहां मस्जिद है। इसके बाद युवकों ने जमशेद को बाइक से उतार दिया और प्रताप मार्केट की तरफ फरार हो गए। जमशेद ने जब देखा तो उसकी जैकेट की जेब के बटन खुले थे और 80 हजार रुपये गायब थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर नगर कोतवाली क्षेत्र में शातिरों ने जामा मस्जिद का पता पूछने के साथ ही बुजुर्ग को बाइक पर बैठा लिया और उसकी जेब से 80 हजार की नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने सीओ प्रथम को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के शहीद गंज बाजार निवासी जमशेद अली खान का नानौता में बरात घर है। गुरुवार को वह नानौता में बिजली का बिल जमा कराने गए थे, लेकिन किसी कारणवश बिल जमा नहीं करा पाए। दोपहर बाद वह सहारनपुर लौट आए। घंटाघर पर उन्हें बाइक सवार दो युवक मिले, जो जामा मस्जिद का पता पूछने लगे। उन्होंने दोनों युवकों को मस्जिद का पता बता दिया। इसके बाद युवकों ने जमशेद अली खान को भी अपने साथ बाइक पर बैठाकर घर तक छोड़ने के लिए कहा। 

श्रीराम चौक पर पहुंचकर युवक कहने लगे कि उन्हें जामा मस्जिद दरगाह जाना है। जमशेद ने कहा कि दरगाह नहीं है और वहां मस्जिद है। इसके बाद युवकों ने जमशेद को बाइक से उतार दिया और प्रताप मार्केट की तरफ फरार हो गए। जमशेद ने जब देखा तो उसकी जैकेट की जेब के बटन खुले थे और 80 हजार रुपये गायब थे। पीड़ित ने सीओ प्रथम को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ प्रीति यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज से भी आरोपियों को तलाश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें