फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मिर्जापुर के तत्कालीन एसओ नरेश कुमार निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। बैनामी संपत्ति के मामले में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने मिर्जापुर के तत्कालीन एसओ इंस्पेक्टर नरेश कुमार को जांच के बाद निलंबित कर दिया है। इंस्पेक्टर पर बेनामी संपत्ति अपनी पत्नी के नाम कराने का आरोप लगा था।
लखनऊ के मेहंदीगंज निवासी सचिन सिंह ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा था। आरोप लगाया था कि उस समय मिर्जापुर थाने में तैनात इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने 48 लाख रुपये में करीब 1.6392 हेक्टेयर जमीन खरीदी है। जमीन का बैनामा इंस्पेक्टर की पत्नी के नाम पर हुआ था। अधिवक्ता का आरोप था कि इंस्पेक्टर ने अपने पद का दुरुपयोग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि तीन दिन पहले इस मामले की जांच एसपी ट्रैफिक सिद्धार्थ वर्मा को सौंपी। जांच में इंस्पेक्टर विभागीय नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए, जिसको लेकर नरेश कुमार को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की विभागीय जांच भी बैठा दी है। बता दें, कि तीन दिन पहले एसओ को थाने से हटाकर पुलिस लाइन में भेज दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें