फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मंत्री स्वतंत्र देव बोले- इंडिया गठबंधन नहीं, ठगबंधन, कहा- लूटने वालों को लौटाना पड़ेगा पैसा

Tue, 02 Apr 2024 08:09 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने कहा कि इंडिया गठबंधन नहीं, बल्कि ठगबंधन है। उन्होंने कहा कि लूटने वालों को पैसा लौटाना ही पड़ेगा।
विज्ञापन
मंत्री स्वतंत्र देव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन नहीं, बल्कि ठगबंधन है। इस गठबंधन का काम देश की जनता को गुमराह करना और हिंदू धर्म को गाली देना है। देश को लूटने वालों को पैसा लौटाना ही पड़ेगा, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है।

विज्ञापन


सहारनपुर में दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन में पहले ही फूट पड़ चुकी है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के विधायक व सांसद पार्टी छोड़कर भाग रहे हैं। गठबंधन का काम देश को लूटना, झूठ बोलना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हिंदू धर्म को गोली देना है। यह भ्रष्टाचारियों की टोली है। जांच एजेंसियां इनको नोटिस देती हैं तो यह अनदेखा करते हैं। अदालत फटकार लगाती है तो विक्टिम कार्ड खेलते हैं। 

यह भी पढ़ें: Meerut: डिप्टी CM की अमर उजाला से खास बातचीत, अखिलेश को लेकर कह दी तीखी बात

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिहार में आरजेडी और कर्नाटक में उद्धव ठाकरे ने अपने उम्मीदवार पहले घोषित कर दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि भ्रष्टाचार हटाओ, लेकिन गठबंधन के नेता कहते हैं कि भ्रष्टाचारी को बचाओ। इस दौरान विधायक राजीव गुंबर, देवेंद्र निम, महापौर डॉ. अजय कुमार, जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, गौरव गर्ग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: मेरठ में BJP का मेगा रोड शो: डिप्टी CM बोले-काशी के बाद क्रांतिधरा से बने जीत का रिकॉर्ड, जीतेंगे 80 सीटें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें