प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन नहीं, बल्कि ठगबंधन है। इस गठबंधन का काम देश की जनता को गुमराह करना और हिंदू धर्म को गाली देना है। देश को लूटने वालों को पैसा लौटाना ही पड़ेगा, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है।
सहारनपुर में दिल्ली रोड स्थित एक सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन में पहले ही फूट पड़ चुकी है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के विधायक व सांसद पार्टी छोड़कर भाग रहे हैं। गठबंधन का काम देश को लूटना, झूठ बोलना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हिंदू धर्म को गोली देना है। यह भ्रष्टाचारियों की टोली है। जांच एजेंसियां इनको नोटिस देती हैं तो यह अनदेखा करते हैं। अदालत फटकार लगाती है तो विक्टिम कार्ड खेलते हैं।
यह भी पढ़ें: Meerut: डिप्टी CM की अमर उजाला से खास बातचीत, अखिलेश को लेकर कह दी तीखी बात