फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: वन राज्यमंत्री बोले एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ें लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। ग्राम फिरोजाबाद में प्रदेश के वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्य मंत्री केपी मलिक का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सरकार के एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ने का काम करें।
विज्ञापन

मंगलवार को राज्यमंत्री अपने सुरक्षा में लगे गनर पंकज कुमार को विवाह की अग्रिम बधाई देने गांव पहुंचे थे। पत्रकारों से वार्ता करते हुए केपी मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत प्रदेश भर में 242 करोड़ पौधे लगाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ अवश्य लगाना चाहिए ताकि भविष्य में कोरोना जैसी आपदाओं से बचाव के साथ-साथ जलवायु संतुलन बना रहे। इस दौरान भाजपा नेता हरिश्चंद्र, राव बाबू, रमजान कुरैशी, देशराज, बलजीत, विकास कुमार, कुर्बान कुरैशी, सुरेश पाल, राजकुमार, अमरनाथ आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें