फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: बच्चे के ऊपर पलटा खनन डंपर, बाल-बाल बची जान, ग्रामीणों ने अस्पताल में कराया भर्ती

Fri, 27 Oct 2023 01:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : सहारनपुर में 8वीं के छात्र के ऊपर खनन का डंपर पलट गया। हादसे में बच्चे की बाल-बाल जान बची। वहीं, ग्रामीणों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
सहारनपुर में सड़क हादसा। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में देहात कोतवाली क्षेत्र के टपरी रोड पर खनन डंपर स्कूली बच्चे पर पलट गया। डंपर पलटने से बच्चे का पैर दब गया। जिसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, खनन डंपर निकलने को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। 

विज्ञापन


गांव नंदी फिरोजपुर निवासी 13 वर्षीय राघव पुत्र बिट्टू सहारनपुर के न्यू सहारनपुर एकेडमी में कक्षा आठ में पढ़ता है। वह शुक्रवार सुबह साइकिल से टपरी गांव होते हुए स्कूल जा रहा था। जब वह टपरी रोड पर पहुंचा तो दिल्ली रोड की ओर से आ रहा खनन डंपर छात्र पर पलट गया। छात्र डंपर के बराबर में चल रहा था। ऐसा देख ग्रामीणों ने बामुश्किल छात्र को डंपर के नीचे से निकाला। छात्र की साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान लोगों की भीड़ देखकर चालक फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: UP: सास ने खून से रंगे हाथ, आठ माह की गर्भवती बहू पर सिलबट्टे से किए ताबड़तोड़ वार, मौत से मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, घायल छात्र को दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने डंपर निकालने का विरोध करते हुए हंगामा किया। उधर, देहात कोतवाली थाना प्रभारी मनोज चाहाल ने बताया कि घायल बच्चे का इलाज चल रहा है। डंपर के नीचे पैर दब गया था।

यह भी पढ़ें: UP: किराएदार के कमरे में मिली प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी की लाश, देखकर उड़े परिजनों के होश, जांच में जुटे अफसर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें