फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: ठंड ने तोड़ा चार साल का रिकॉर्ड, न्यूनतम तापमान उच्चतम स्तर पर, जोर पकड़ती जा रही सर्दी

Thu, 04 Dec 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में बीते चार साल के तीन दिसंबर की तारीखों के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस बार का न्यूनतम तापमान उच्चतम स्तर पर है।
 
विज्ञापन
सहारनपुर में आसमान में छाई धुंध के बीच जाते वाहन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिसंबर शुरू हो चुका है, लेकिन अभी तक सर्दी उस स्तर पर नहीं पहुंची है, जितना बीते चार वर्षों में रही है। सहारनपुर में बीते चार साल के तीन दिसंबर की तारीखों के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस बार का न्यूनतम तापमान उच्चतम स्तर पर है।
विज्ञापन


बीते वर्षों में 15 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच बारिश हो जाती है, जिसके कारण सर्दी जोर पकड़ती है, लेकिन इस बार अभी तक बारिश नहीं हुई है। इसकी वजह से सर्दी उस स्तर पर नहीं है, जिस स्तर पर पूर्व के वर्षों में रही है।

बुधवार को न्यूनतम तापमान 14 और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पूर्व के तीन वर्षों में तीन दिसंबर का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं आया है। हालांकि वर्ष 2022 को छोड़कर शेष दो वर्षों में तीन दिसंबर का अधिकतम तापमान इस बार के 24 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बीते चार वर्ष का तीन दिसंबर का तापमान
वर्षन्यूनतम-अधिकतम
202514-24
202412.524.8
202312.822.7
202210.325
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें