फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद से खेड़ा मुगल होकर सहारनपुर तक दौड़ेगी मिनी रोडवेज बस

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद से खेड़ा मुगल होकर सहारनपुर तक दौड़ेगी मिनी रोडवेज बस
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। यातायात की समस्या से जूझ रहे उत्तराखंड की सीमा से सटे करीब 40 गांवों के लोगों को सरकार ने गणतंत्र दिवस से पूर्व रोडवेज की मिनी बसों का तोहफा दिया है। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद अब परिवहन निगम देवबंद से वाया खेड़ामुगल होते हुए सहारनपुर तक मिनी बसों के संचालन की कवायद में जुट गया है।
बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और परिवहन मंत्री अशोक कटारिया को इस बाबत पत्र भेजा था। जिसमें बताया था कि उत्तराखंड की सीमा से सटे देवबंद के करीब 40 गांवों के लोग पिछले 25 वर्षों से देवबंद से होते हुए बास्तम, हुलाशगढ़, भवनपुर से बचीटी वाया खेड़ामुगल से सहारनपुर तक रोडवेज बसों के संचालन की मांग कर रहे हैं। इस मार्ग पर बसों का संचालन हो जाए तो इन गांवों का संपर्क सहारनपुर मुख्यालय से जुड़ जाएगा। ऐसा करने से सरकार की आय भी बढ़ेगी। इस मामले में रोडवेज द्वारा मार्ग का सर्वे कराकर प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। बुधवार को ही शासन ने प्रस्ताव पर मोहर लगाते हुए देवबंद से खेड़ामुगल वाया सहानपुर तक मिनी रोडवेज बसों के संचालन को हरी झंडी दे दी है। बचीटी निवासी हाजी इश्तियाक त्यागी, हाजी पप्पू, मुकेश प्रधान आदि ने कहा कि बसों का संचालन होने के बाद ग्रामीणों के साथ स्कूली छात्रों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिनी बसों को अनुबंधित करने का कार्य शुरू
परिवहन विभाग द्वारा मिनी बसों के संचालन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद मिनी बसों को अनुबंधित करने का कार्य आरंभ कर दिया गया है। शीघ्र ही देवबंद से खेड़ामुगल वाया सहारनपुर तक बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।
मनोज पुंडीर, आरएम रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें