फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: बिचौलियों को किया बाहर, प्रकाशक खुद आकर बेचेंगे सरकारी किताबें

Tue, 14 Apr 2026 01:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रदेश सरकार एनसीईआरटी की किताबों की बिक्री में बिचौलियों को बाहर कर रही है। विद्यार्थियों को एनसीईआरटी की किताबें प्रिंट रेट से कम से कम दाम पर मिलें। इसके लिए जनपद में ब्लॉक स्तर पर पुस्तक मेले लगाए जाएंगे, जहां से अभिभावक और विद्यार्थी सीधे प्रकाशकों से किताबें खरीद सकेंगे।
विज्ञापन

सत्र शुरू हुए 14 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक बाजार में एनसीईआरटी की नई किताबें नहीं आई हैं। नतीजा, विद्यार्थी किताबों के लिए भटक रहे हैं। वह या तो पुरानी किताबों के सहारे पढ़ाई कर रहे हैं या फिर अभी स्कूल ही नहीं जा रहे हैं। पुस्तक विक्रेता भी किताबें आने के इंतजार में हैं, लेकिन शिक्षा विभाग से सूचना मिली है कि किताबें प्रकाशक खुद लेकर सहारनपुर आएंगे। दरअसर, प्रत्येक जनपद में शिक्षा विभाग के सहयोग से ब्लॉक स्तर पर पुस्तक मेले लगाएंगे, जहां सभी कक्षाओं की एनसीईआरटी की किताबें उपलब्ध होंगी।
सरकार द्वारा अधिकृत प्रकाशक खुद अपनी किताबें लेकर मेलों में पहुंचेंगे, जहां से विद्यार्थी अपनी जरूरत की किताबें खरीद सकेंगे। बीते वर्ष राजकीय इंटर कॉलेज में इस तरह का आयोजन किया गया था। हालांकि वह कई महीने बाद हुआ था, जिसका अधिक लाभ विद्यार्थियों को नहीं मिला था, क्योंकि तब तक विद्यार्थी पुरानी किताबें इधर-उधर से खरीद चुके थे। इस बार पुस्तक मेले जल्द लगने की बात कही जा रही है, जिसकी तिथियां जारी की जाएंगी।
विज्ञापन


एनसीईआरटी की किताबें उपलब्ध कराने के लिए ब्लॉक स्तर पर पुस्तक मेले लगाए जाएंगे। वहां सरकार द्वारा अधिकृत प्रकाशक अपनी किताबें लेकर पहुंचेंगे। अभिभावक और विद्यार्थी वहीं से किताबें खरीदेंगे।
विज्ञापन

- डॉ. अरविंद कुमार पाठक, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें