फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद तक लाई जाए मेट्रो रेल परियोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मेट्रो रेल परियोजना को सहारनपुर जनपद तक लाने सहित अन्य मांगों को लेकर व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के सदस्यों ने पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि मेट्रो रेल आने से यहां का व्यापार उन्नति करेगा।
विज्ञापन

रविवार को दिल्ली रोड पर स्थित पूर्व सांसद के आवास पर फोरम के जिलाध्यक्ष नरेश धीमान ने कहा मेट्रो रेल को मेरठ तक विस्तारित किया जा रहा है। मेरठ से सहारनपुर की दूूरी मात्र 110 किमी ही है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर प्रदेश का अंतिम जिला है। यहां का अधिकांश कारोबार दिल्ली से होता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से सहारनपुर तक रेलवे लाइन का दोहरीकरण का कार्य हो रहा है। उन्होंने मेट्रो रेल परियोजना को सहारनपुर तक लाने की मांग की। इस दौरान विजय गुप्ता, प्रदीप शर्मा, नवीन सिंघल, सरदार राजेंद्र सिंह कोहली, सुनील शर्मा, राकेश सैनी, राजकुमार कालड़ा, सर्वष्टि गुप्ता, माम चंद पांचाल, रवि वैश्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें