फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षाफल में मेधावी चमके, जश्न मनाया

विज्ञापन
सहारनपुर में महार्षि दयानंद एंग्लो वैदिक इंटर कॉलेज में रिजल्ट आने पर खुशी में उछलते छात्र छात्? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। यूपी बोर्ड का इंटर और हाईस्कूल का अच्छा परीक्षाफल पाकर मेधावी छात्र-छात्राओं में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने अपने स्कूल, कॉलेजो में जाकर जमकर जश्न मनाया और एक दूसरे को बधाई दी। शिक्षकों ने भी मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

महर्षि दयानंद एंग्लो वैदिक इंटर कॉलेज में 88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हाईस्कूल में अन्नू टॉपर रही। इसके अलावा आरुषि, आयुषी, प्रयांशु, लक्ष्य, ऋषभ, निशा, वैभव, दिव्या, पायल एवं काजल टॉप टेन में शामिल रहीं। वहीं इंटरमीडिएट के 80.04 प्रतिशत अंक लेकर आदित्य प्रथम रहा। इसके साथ ही उपासना, प्रिया, अंजलि, अरूण एवं शीतल शामिल रही।
गुरु नानक गर्ल्स इंटर कालेज में 87.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर वंशिका हाईस्कूल में प्रथम रही। दूसरे स्थान पर तनीशा और तीसरे स्थान पर अलविया रहीं। इसी विद्यालय में इंटरमीडिएट शिबा सत्तार 82.60 फीसदी अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहीं। खुशबू वाधवा दूसरे और टीया तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

दयावती मॉडर्न इंटर कालेज में हाईस्कूल में दीपक सिंह 82.66 अंक लेकर पहले स्थान पर रहे। दूसरे नंबर पर सारिक, तीसरे पर जाकिया, चौथे पर रजत एवं विशाल सैनी ने पांचवा स्थान प्राप्त किया। अमर शहीद मैमोरियल इंटर कालेज में आरती पाल ने इंटरमीडिएट में 83 प्रतिशत अंक पाकर पहले नंबर रहीं। अन्नू सैनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सर सैय्यद मैमोरियल इंटर कालेज में हाईस्कूल में काशिफा ने 83.2 प्रतिशत अंक लेकर कालेज में प्रथम स्थान पाया है। जोया सैफी ने दूसरा, आलिया एवं हया खान ने तीसरा, अंशरा ने चौथा स्थान पाया।
----------------------
जेल में कैदी ने प्रथम श्रेणी में इंटर पास की
सहारनपुर। जिला कारागार में निरुद्घ एक कैदी ने इंटर की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की। जेल अधीक्षक अमिता दूबे ने बताया कि यूपी बोर्ड की परीक्षा में जेल में बंद केवल एक कैदी लोकेश कुमार ने इंटर की परीक्षा दी थी। हाईस्कूल में कोई पंजीकृत नहीं था। लोकेश ने इंटर में 71.6 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम श्रेणी पाई है। नौनाता के गांव इंद्रावती कल्याणपुर निवासी लोकेश बीते चार साल से जेल में बंद है। एक नाबालिग युवती को बहला फुसला कर अपहरण करने के मामले में कोर्ट से उसे दस साल की सजा सुनाई गई है। वह दस साल की सजा काट रहा है।
-----------------------
हाई स्कूल: टॉप- 10 में महानगर का एक भी छात्र नहीं
सहारनपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल के घोषित परीक्षाफल में जिले की टॉप-10 सूची में देहात के छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी। इस सूची में महानगर के स्कूल, कॉलेजों से एक भी विद्यार्थी स्थान नहीं पा सका। टॉप टेन सूची में सभी मेधावी देहात क्षेत्र के है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें