फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा एक डिग्री पर आया, ठंड ने कंपकंपाया

Tue, 17 Jan 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
दिन में भी लाइट जलाकर चलते वाहन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में जनपद में ठंड का प्रकोप बना हुआ है। मंगलवार को दिनभर चली शीत लहर और धूप नहीं निकलने से लोगों के हाड़ कांप उठे। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, सोमवार की तुलना में न्यूतम तापमान गिरकर फिर से एक डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मंगलवार की सुबह से ही आसमान कोहरे और घने बादलों से घिरा रहा। ऐसे में धूप नहीं निकल सकी। दिनभर सूरज नहीं निकलने और शीत लहर चलने से ठंड का सिमत जारी रहा।

मंगलवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सोमवार की तुलना में एक  डिग्री कम रहा, यानी ठंड बढ़ी। ठंड की वजह से जनजीवन भी प्रभावित है।
विज्ञापन


बाजारों में भीड़ कम आ रही है। इसकी वजह से दुकानदार मायूस हैं। उधर, नगर निगम की ओर से किए जा रहे अलाव के दावे अब भी हवाई साबित हो रहे हैं। 70 जगहों पर अलाव जलाने के दावे किए जा रहे हैं, मगर शहर में कुछ ही जगहों पर अलाव जलते नजर आ रहे हैं। अलाव पर पर्याप्त इंधन न पहुंचने की शिकायतें भी मिल रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें