फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने जताया प्रतिष्ठानों पर छापा मारने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों ने जताया प्रतिष्ठानों पर छापा मारने का विरोध
विज्ञापन

गंगोह। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने खाद्य विभाग द्वारा व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर छापा मारने पर विरोध जताया है। चेतावनी दी कि यदि बिना वजह किसी व्यापारी को परेशान किया तो इसका डटकर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार तायल ने कहा कि खाद्य विभाग द्वारा व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर की जा रही छापेमारी सरासर गलत है। अवैध वसूली के उद्देश्य से किए जा रहे व्यापारियों के उत्पीड़न का विरोध किया जाएगा। खाद्य विभाग द्वारा अवैध वसूली के लिए एक निजी व्यक्ति को रखा है जो लाइसेंस बनवाने के नाम पर व्यापारियों को परेशान कर रहा है। खाद्य विभाग द्वारा की जा रही इस कार्रवाई से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। व्यापारी नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल व्यापारी के किसी भी गलत कार्य का संरक्षण नहीं करेगा लेकिन किसी व्यापारी का उत्पीड़न भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में वैभव गोयल, प्रदीप कापड़िया, अंकित गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें