फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर संगठनों के सदसयों ने सौंपा डीएम को ज्ञापन

विज्ञापन
सहारनपुर में धरना स्थल से डीएम कार्यालय पर ज्ञापन देने जाते उप्र किसान सभा के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। मनरेगा में मजदूरी 600 रुपये प्रतिदिन करने और वर्ष में 200 दिन काम दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा, सीटू और अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने डीएम अखिलेश सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा देश के सभी नागरिकों को निशुल्क: स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने आगामी छह माह तक 10 किलो अनाज प्रति माह देने, आयकर की परिधि में नहीं आने वाले परिवार को छह महीने तक 7500 रुपये का भुगतान कराने, श्रम कानूनों, कृषि व्यापार आदि के लिए जारी अध्यादेशों को वापस लेने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने और जनता को सभी कर्जों से मुक्त करने आदि की मांग की। ज्ञापन में उन्होंने बकाया गन्ना मूल्य का जल्द भुगतान कराने, आंगनबाड़ी को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की। इस दौरान किसान सभा के अध्यक्ष राव दाउद खां, जिला मंत्री नवनीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, सीटू के जिला संयोजक सुरेंद्र कुमार, अब्दुल मलिक ,रजनी राणा, कुर्रत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें