फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन अवधि की पूरी फीस करें माफ

विज्ञापन
सहारनपुर में चकराता मार्ग स्थित डीआईओएस कार्यालय पर डीआईओएस द्घितीय को ज्ञापन सौंपते अभिभावक स? - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। लॉकडाउन अवधि की फीस माफ किए जाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को भी अभिभावक संघर्ष समिति का धरना जारी रहा। इसके साथ ही छह सूत्रीय मांग को लेकर डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान पर धरने के बाद अध्यक्ष संजय वालिया के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने डीआईओएस कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की अवधि की निजी स्कूलों की पूरी फीस माफ कराई जाए। सरकारी स्कूलों में पढ़ाई निशुल्क हैं, लेकिन उसके बावजूद फार्म भरवाने के नाम पर 15-15 सौ रुपये लिए जा रहे हैं। गरीब छात्रों के लिए निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं, लेकिन कई स्कूल इस नियम को नहीं मान रहे हैं। डीआईओएस से कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान रणवीर चौधरी, राजू सुखीजा, हाजी मोहम्मद अहमद, इकरान खान, मोहम्मद जहीर, रवि सुकांत, कपिल, दिलशाद खान, नीटू, जितेंद्र कुमार, सुरजीत, अमन, रामनाथ, जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें